08 May 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 09 मई का दिन काफी शुभ होने वाला है तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है। आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये आप राशिफल पढ़कर ही जान सकते हैं।

मेष राशिः व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम में समीपता आएगी और संतान का उत्थान होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। कुल मिलाकर यह एक अच्छा समय है, बस अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऊर्जा का स्तर थोड़ा घटा हुआ रह सकता है और हड्डियों की समस्या हो सकती है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशिः भाग्य आपका साथ देगा और रोजी-रोजगार में उन्नति होगी। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी होगा।
मिथुन राशिः परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं, इसलिए थोड़ा बचकर समय पार करें। चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार अच्छा बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशिः कर्क राशि के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, व्यापार और नौकरी में स्थिति बेहतर होगी और स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों का शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा, उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद और गूढ़ ज्ञान प्राप्त होगा, हालांकि स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है।
कन्या राशिः कन्या राशि के जातकों को अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखने और लिखने-पढ़ने में समय बिताने की सलाह दी गई है, उनके लिए व्यापार अच्छा रहेगा पर प्रेम संबंध मध्यम रहेंगे।
तुला राशिः तुला राशि में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग हैं, व्यापार और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन घरेलू कलह के कारण सुख में कुछ बाधा आ सकती है।
धनु राशिः धनु राशि वालों के लिए सलाह है कि जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे बिल्कुल न लगाएं। अभी निवेश वर्जित रहेगा। जो भी धन का संग्रह आ रहा है, उसे संभाल कर रखें और अभी कहीं भी निवेश न करें। कुटुंबों में थोड़ी सी जुबान के कारण समस्या हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें। बाकी आपका स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। अपने पास कोई लाल वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशिः मकर राशि वालों के लिए जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें उपलब्ध होंगी। समाज में आपकी सराहना की जाएगी और आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी शानदार रहेगा। काले जी को प्रणाम करना आपके लिए बहुत शुभ फलदायी होगा।
कुंभ राशिः कुंभ राशि वालों का मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी और किसी अज्ञात भय का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। अपने पास हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी होगा।
मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और संतान का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। अपने पास पीली वस्तु रखना आपके लिए शुभरहेगा।
वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि वालों के लिए पराक्रम रंग लाएगा और व्यापारिक सफलता मिलेगी, हालांकि स्वास्थ्य और प्रेम के मामले में स्थिति सामान्य (मध्यम) बनी रहेगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

