संजीव घनगस , सोनीपत। RightLand ने Sonipat में NH-334B के किनारे अपनी अब तक की सबसे बड़ी और आधुनिक टाउनशिप परियोजना का शुभ भूमि पूजन किया। यह प्रोजेक्ट हरियाणा की प्रमुख और अत्याधुनिक टाउनशिप में से एक माना जा रहा है, जिसे भविष्य की जरूरतों और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।
सोनीपत, जो तेजी से विकसित होते हुए NCR का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और आवासीय केंद्र बन चुका है, अब इस परियोजना के साथ विकास के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। खास बात यह है कि यह टाउनशिप Maruti Suzuki के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के नजदीक स्थित है, जिससे रोजगार, आवास और निवेश के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।
भूमि पूजन समारोह वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें कंपनी के अधिकारी, निवेशक, स्थानीय गणमान्य लोग और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कंपनी की योजना के अनुसार इस टाउनशिप में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों का समग्र विकास किया जाएगा। इसमें चौड़ी सड़कें, 24×7 सुरक्षा व्यवस्था, हरियाली से युक्त पार्क, स्कूल, अस्पताल, आधुनिक क्लब हाउस, खेल मैदान तथा शॉपिंग एवं मनोरंजन क्षेत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Bhavesh Aggarwal, को-फाउंडर एवं सीईओ, RightLand ने कहा कि यह परियोजना केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि एक बेहतर जीवन और भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि NH-334B पर यह टाउनशिप आने वाले समय में सोनीपत की पहचान बन सकती है।
करीब चार दशकों के अनुभव के साथ कंपनी का उद्देश्य केवल प्लॉट विकसित करना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक जीवनशैली प्रदान करना है।

