Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सोमवार (11 मई) को सहयोग शिविर से संबंधित सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल (http://sahyog.bihar.gov.in) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम सम्राट ने कहा कि ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ निश्चय के तहत बिहार सरकार आम नागरिकों की समस्याओं को प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से समाधान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
30 दिनों के अंदर होगा समस्याओं का निपटारा
इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, अब पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निपटारा 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को बिहार की सभी पंचायतों में सहयोग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि, यदि संबंधित पदाधिकारी 30 दिनों के भीतर आवेदन का निष्पादन कर आदेश पारित नहीं करते हैं, फाइल लंबित रखते हैं अथवा कार्य में कोताही बरतते हैं, तो वे स्वतः 31वें दिन निलंबित हो जाएंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे।
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
सीएम सम्राट ने यह भी कहा कि आईटी विभाग द्वारा सभी प्रखंडों, अंचलों एवं थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि वहां की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों के आवेदन आना बंद नहीं होंगे, तब तक यह सहयोग शिविर जारी रहेगा। इसका मूल उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
मंदिरी नाला पथ का किया लोकार्पण
बता दें कि इससे पहले आज सोमवार (11 मई) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) का लोकार्पण किया। पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 115.08 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है। यह पथ इनकम टैक्स चौराहा को अशोक राजपथ से जोड़ेगा।
इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, गंगा नदी के दोनों किनारों पर शहर का विस्तार किया जाएगा। 66 हजार एकड़ क्षेत्र में ‘पाटलिपुत्र’ नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा। वहीं, गंगा नदी के उस पार सोनपुर में ‘हरिहरनाथ’ के नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- विधिवत पूजा-पाठ कर मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने किया पदभार ग्रहण, बोले- सरकार के विजन पर करेंगे काम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

