अजय सैनी, भिवानी. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भिवानी योगा स्टूडियो द्वारा स्थानीय हुड्डा पार्क में शुक्रवार से तीन दिवसीय योग शिविर का आगाज़ किया गया। यह शिविर 21 जून तक जारी रहेगा। शिविर के शुभारंभ पर सुबह की ताजी हवा के बीच, बड़ी संख्या में योग साधक हुड्डा पार्क पहुंचे और योग, प्राणायाम एवं ध्यान की गहराइयों का अनुभव किया।
शिविर में मुख्य रूप से मुकेश सचदेवा, दीपक चौहान, कमल, रवि, सुनील, पुनीत, प्रवीण, ज्योति वधवा, अंजली, और रेखा सभरवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य योग प्रेमियों ने हिस्सा लिया और अपनी सक्रिय भागीदारी से माहौल को ऊर्जावान बना दिया। इस अवसर पर भिवानी योगा स्टूडियो के संचालक बंटी मेघवाल ने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवन पद्धति है।
यदि हम नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं, तो इससे न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन शांत होता है और विचारों में सकारात्मकता का संचार होता है। आज के दौर में योग तनाव, चिंता और जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न गंभीर समस्याओं को दूर करने का सबसे सशक्त माध्यम है। बंटी मेघवाल ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें। खुद को निरोग रखने के साथ-साथ अपने परिवार और पूरे समाज को भी इस कल्याणकारी योग यात्रा से जोड़ें।

शिविर के पहले दिन योग गुरुओं द्वारा ना केवल विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, बल्कि उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक फायदों से भी लोगों को रूबरू कराया गया। ध्यान के सत्र के दौरान पार्क का माहौल पूरी तरह शांति और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। गौरतलब होगा कि भिवानी योगा स्टूडियो द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय शिविर स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने और योग को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित होगा।
- रेवाड़ी के लायंस भवन में तीन दिवसीय योग शिविर का आगाज, पहले दिन साधकों ने सीखे निरोग रहने के गुर
- भाषण में बयान कम, धमकी अधिक क्यों थी? CM योगी पर अखिलेश यादव का निशाना, राम मंदिर के चढ़ावे पर दिया बड़ा बयान
- फैशनोत्सव 2026: MATS स्कूल ऑफ डिज़ाइन ने फैशन और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम प्रस्तुत किया
- MP नर्सिंग फर्जीवाड़ा पर हाईकोर्ट की सख्ती! अनसूटेबल कॉलेजों के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं, केवल 8000 छात्रों को मिली मंजूरी
- एक क्लिक में पढ़ें हरियाणा की टॉप-10 बड़ी खबरें: हत्या, NEET परीक्षा, मौसम अलर्ट और सियासी हलचल …

