दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने मासूम स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक ऑटो चालक पर सरेराह जानलेवा हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: स्कूल बस-ऑटो भिड़ंत, चालक की मौत, दो महिलाएं गंभीर
मामूली विवाद और सिर पर धारदार हथियार से वार
जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक अब्दुल हसीब बच्चों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों से ओवरटेक को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक के सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: कांग्रेसियों को जबरन बनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष! युवाओं ने खोली पोल, आलीराजपुर में नियुक्ति सूची पर बड़ा बवाल
घटना के बाद पीड़ित ऑटो चालक अब्दुल हसीब की शिकायत पर स्टेशनगंज थाना पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


