अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ करते हुए अमेरिका में मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य करने की वकालत की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की चुनाव व्यवस्था से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. उन्होंने भारत जैसी चुनाव व्यवस्था लागू करने के लिए Save America Act पर जोर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत में करोड़ों लोग मतदान करते हैं और उसके लिए पहचान पत्र जरूरी है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ज्ञानेश कुमार ने पूछा था कि अमेरिका बिना फोटो आईडी के चुनाव कैसे कराता है. भारत में हर मतदाता के पास वैध फोटो आईडी होना जरूरी है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की चुनाव व्यवस्था से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का हवाला देकर अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालत की है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में भारतीय चुनाव व्यवस्था का जिक्र किया है.

इस संबंध में उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई बातचीत का उल्लेख किया और अमेरिका में मतदाता पहचान संबंधी नियमों को सख्त करने पर जोर दिया. ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में हाल ही में हुए आम चुनावों में एक प्रतिशत से भी कम वोटरों ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया और हर वोटर के पास वैध फोटो पहचान पत्र था.

ट्रंप ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने उनके प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में बिना वैध फोटो आईडी के चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा, हमें अभी ‘SAVE अमेरिका एक्ट’ पास करने की ज़रूरत है.

डोनाल्ड ट्रंप ‘SAVE अमेरिका एक्ट’ के समर्थन के तहत कहा कि अमेरिकियों को वोट देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नागरिकता का सबूत दिखाना होगा. पूरे देश में भारत की चुनाव व्यवस्था की तरह वोटर पहचान पत्र की जरूरत होगी और मेल के जरिए वोटिंग को बहुत सीमित कर दिया जाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m