MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 14 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने की फायरिंग
छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम ने किसान पर गोली चला दी। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी। घायल मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान अपनी जमीन देने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें…
SC का आदेश: हिंदू पक्ष की पूजा रहेगी जारी
मध्य प्रदेश के धार जिले के ऐतिहासिक और बहुचर्चित भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से एक बेहद बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने इस संवेदनशील मामले पर सुनवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
कूनो नेशनल पार्क में ‘मीट घोटाला’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘चीता प्रोजेक्ट’ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों के लिए बकरा, पाड़ा और मीट सप्लाई के नाम पर करोड़ों रुपये के सरकारी फंड में हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। ग्वालियर EOW में की गई शिकायत में बिना टेंडर खरीद,फर्जी वजन, मनमाने भुगतान और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। श्योपुर के रहने वाले शिकायतकर्ता मोहम्मद चीनी कुरैशी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें…
बाल संप्रेषण गृह में किशोर अपचारी ने की आत्महत्या
रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में एक किशोर अपचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…
मध्यान भोजन की दाल में इल्लियां
मध्य प्रदेश के सागर जिले के मालथौन विकासखंड की प्राथमिक शाला गीदा में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत परोसे गए मध्यान भोजन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्कूल में बच्चों को परोसी गई दाल में इल्लियां मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…
PM श्री स्कूल के पास धंसी जमीन
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से लापरवाही और खौफ की एक ऐसी खबर सामने आई है जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। दक्षिण पूर्व कोलफील्ड लिमिटेड कोतमा जमुना क्षेत्र की बरतराई खदान से सटे ग्राम मलगा में स्थित पीएमश्री स्कूल के ठीक पास अचानक भरभराकर जमीन धंस गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है क्योंकि इस स्कूल में 800 से अधिक मासूम छात्र-छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। पूरी खबर पढ़ें…
HC की फटकार: लापता लड़कियों की तलाश को गंभीरता से नहीं ले रही MP पुलिस
मध्य प्रदेश में युवतियों और नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी के मामलों को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने प्रदेश पुलिस पर बेहद तल्ख और सख्त टिप्पणी की है। एक मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा कि पुलिस लापता लड़कियों की तलाश को गंभीरता से नहीं ले रही है। कोर्ट ने पुलिस को नसीहद देते हुए कहा कि भविष्य में गुमशुदगी के ऐसे मामलों को सामान्य ढंग से न लिया जाए। पूरी खबर पढ़ें…
सोनम की जमानत पर फिर टली सुनवाई
मध्यप्रदेश इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में टल गया। मेघालय सरकार ने सोनम को मिली जमानत रद्द करने की मांग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन मंगलवार को भी इस बहुचर्चित मामले पर अंतिम सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। पूरी खबर पढ़ें…
केन-बेतवा परियोजना के डूब प्रभावितों का उग्र आंदोलन
केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी रूंज एवं मझगांव मध्यम सिंचाई परियोजना के डूब प्रभावित परिवारों का आंदोलन आज उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने नदी के बीच में सांकेतिक फांसी, चिता और सूली पर चढ़ने का प्रदर्शन किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धरना स्थल पहुंचकर इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। पूरी खबर पढ़ें…
जेल के अंदर बर्थडे पार्टी
मध्य प्रदेश की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियो में जेल परिसर के अंदर जेल अधीक्षक का जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है और डिप्टी जेलर समेत कई जेलकर्मी फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आ रहे है। पूरी खबर पढ़ें…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

