Today’s Top News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक के मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने जमकर पसीना बहाया और आरोपी के तलाश में 2 DCP, 2 ADCP, 3 ACP और 3 टीआई समेत क्राईम ब्रांच के 30 जवानों की टीम जांच में जुटी रही। वहीं शाम होते-होते 10 घंटे के भीतर ही गुढ़ियारी के चूना भट्टी इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे उपनिदेशक और उनकी टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया है। डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। घटना उदंती अभ्यारण के कोर जोन अंतर्गत सीतानदी रेंज के जैतपुरी गांव की बताई जा रही है।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बेटे ने की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था, जहां मां द्वारा शराब पीने को लेकर डांटने पर वह आक्रोशित हो गया और डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मासूम बेटी पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है।
पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात पासिंग की कार से 9 करोड़ 27 लाख रुपये के सोने के आभूषण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई।पुलिस के मुताबिक, NH-53 पर नियमित जांच के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट के नीचे बने गुप्त चैंबर से 7512.488 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। जांच के दौरान कार सवार तीनों व्यक्तियों से जब्त सोने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सोने के आभूषणों को जब्त कर तीनों को हिरासत में लिया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
BREAKING: पूर्व विस अध्यक्ष कौशिक की बाइक सवारों ने लूटी मोबाइल, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना…
बड़ी खबर: उपनिदेशक पर अतिक्रमणकारियों ने किया हमला, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात
CG News : सरकारी कार्यक्रम में चाकूबाजी, सरपंच घायल, घटना स्थल पर मचा हड़कंप
पिकनिक से लौट रहा ऑटो खाई में गिरा, एक युवक की हुई मौत, 7 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
नेशनल हाइवे पर बस हादसा, शिक्षिका की हुई मौके पर मौत, 15 यात्री घायल…
“डायल 112, चोर 9-2-11″… पूर्व CM भूपेश ने धरमलाल कौशिक से लूट पर सरकार को घेरा
रायपुर-बलौदाबाजार रोड बनेगा फोरलेन, DPR तैयार… 1500 करोड़ होंगे खर्च
वृंदावन ग्रीन फार्म में चल रहा था बावन परियों का खेल, पुलिस ने दबिश देकर फार्म मालिक समेत 8 को दबोचा
बुलडोजर कार्रवाई से उजड़ा आशियाना, इंसाफ के लिए हाइटेंशन टावर पर चढ़ा बुजुर्ग!
घबराने की जरूरत नहीं : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का भरपूर भंडार, प्रदेशभर में हो रही आपूर्ति
नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई: 90 किलो गांजा के साथ पकड़ाई 8 महिलाएं, 2 ई-ऑटो से हो रही थी तस्करी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

