Today’s Top News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों, ऊर्जा, परिवहन, खनिज और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की सैद्धांतिक मंजूरी देने के साथ ही खरीफ-2026 से कृषक उन्नति योजना के नए स्वरूप को भी स्वीकृति दी। इसके अलावा प्रदेश में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, योग विषय के प्रशासनिक पुनर्गठन और खनिज परिवहन व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाने जैसे अहम निर्णय लिए गए।

narayana

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित CM हेल्पलाइन 1076 का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने CM हेल्पलाइन प्रणाली के आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया। साथ ही हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं और शिकायत निवारण तंत्र का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मंत्रिपरिषद के सदस्यगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य के रूप में पहचान रखने वाले नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में धमतरी के बाद बलौदाबाजार जिले से नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी ग्रामीण को खुलेआम धमकाते नजर आ रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी ग्रामीण से कह रहा है कि तू कौन है, कलेक्टर है, एसपी है, मुख्यमंत्री है कौन है तू? ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में एसपी ओपी शर्मा ने उप पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जगदलपुर। बस्तर के नगरनार और कस्तूरी पंचायत के किसानों का दर्द अब गुस्से में बदलता नजर आ रहा है। किसानों का आरोप है कि एनएमडीसी और औद्योगिक गतिविधियों से निकलने वाला आयरन युक्त काला पानी वर्षों से उनके खेतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे 350 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि प्रभावित हो चुकी है। मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट सामने आने के बाद किसान अब सीधे सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी बर्बाद होती खेती और उजड़ते भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

साय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर: पावर कंपनी के IPO को मिली मंजूरी, कृषक उन्नति योजना नए स्वरूप में होगी लागू, 240 ई-बसों का रास्ता साफ

CM हेल्पलाइन 1076 का हुआ शुभारंभ: अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या, मुख्यमंत्री साय ने कहा – सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगी नई मजबूती

चावल देखकर भविष्य बताने वाले कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस-ग्रामीण विवाद का नया मामला : पुलिसकर्मियों पर ग्रामीण से मारपीट का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

NMDC के काले पानी से 350 एकड़ खेती पर संकट! किसानों ने कहा – आयरन युक्त पानी ने खेतों को बनाया बंजर, 22 क्विंटल से 4 क्विंटल तक सिमटी पैदावार

निखिल गोस्वामी हत्याकांड: 5 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, नाराज परिजन और समाज के लोग पहुंचे SSP कार्यालय

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’

चंगाई सभा में बवाल : हिंदू संगठन ने धर्मांतरण कराने का लगाया आरोप, ईसाई समुदाय ने मारपीट का लगाया आरोप, थाने पहुंचा मामला

CG News: केंद्रीय जेल में 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत, सुरक्षा, स्वास्थ्य और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

भिलाई सेक्टर-7 में फिर पीलिया की दस्तक : 15 नए मरीज मिले, दो आईसीयू में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने चलाया सर्वे अभियान

सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में बड़ा फैसला : सड़क में व्याप्त गड्ढों की होगी मरम्मत, दुर्ग मॉडल पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी

दल से भटके हाथी का आतंक: पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

नाबालिग दुष्कर्म केस में नया मोड़: पीड़िता के दादा का आरोपी पक्ष से पैसे लेते वीडियो वायरल, एसपी ग्रामीण ने लिया संज्ञान, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल: नाराज ग्रामीणों ने वाहनों में की तोड़फोड़, एंबुलेंस चालक और SI घायल

मानसून ने कवर किए 13 राज्य, कल पहुंचेगा मुंबई : कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति; अगले सप्ताह तक CG-MP में होगी एंट्री

Chhattisgarh : वायरल वीडियो पर युवक की सफाई, कहा- नहीं मांगी गई थी रिश्वत, अपनी सुरक्षा के लिए बनाया था वीडियो… लोगों से की ये अपील

CAF कैंप में जवान ने किया सुसाइड: ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, SP ने दिए जांच के निर्देश

रेत माफियों को किसका संरक्षण! तालाब पाटकर कर रहे डंपिंग, शिकायतों के बावजूद अवैध कारोबार जारी

बस्तर में न्याय की रफ्तार होगी तेज: जगदलपुर में NIA के विशेष न्यायाधीश की नियुक्ति, झीरम घाटी समेत 12 बड़े मामलों की होगी सुनवाई

खारुन करुण कथा-2 : GROUND REPORT: एक के बाद एक एनीकेट ने रोक दिया नदी का प्रवाह, तालाब में तब्दील हुई खारुन !

CG News : अवैध खनिज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने कोयला और रेत ढो रहे 8 वाहनों को किया जब्त

दिल्ली रवाना हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, कहा – मोदी सरकार के 12 साल में देश ने हर क्षेत्र में बनाई नई पहचान

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H