मोहाली. पंजाब में लगातार मौसम बदल रहे हैं। कभी बारिश तो कभी तेज धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इन सबके बीच में मोहाली के मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसके अनुसार अब मोहाली में बारिश होगी और लोग मौसम का मजा लेंगे।
दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, रूपनगर और मोहाली में आज हलकी बारिश के आसार है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब का ज्यादातर हिस्सा खुष्क रहने वाला है पर तापमान में ज्यादा फर्क नहीं होगा।
इसके पहले पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हुई थी। जालंधर, अमृतसर, में भी लोगों को बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है। वहीं चंडीगढ़ में इस साल कभी मध्यम तो कभी हल्की बारिश ने कुछ राहत तो दी है लेकिन यहां बारिश का स्तर औसतन रहा।

इसी तरह चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 703.9 MM बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य बारिश से -13.9 फीसदी कम है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ शहर में 12.8 MM, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 29.2 MM, पटियाला में 1.2 मि.मी., फतेहगढ़ साहिब में 55.0 MM और रूपनगर में 0.5 MM बारिश दर्ज की गई है।
- अब ‘5 देशरत्न मार्ग’ भी होगा CM आवास का हिस्सा, बढ़ाया गया मुख्यमंत्री आवास का दायरा
- इंसान समझा है जानवर! ड्यूटी रोस्टर को लेकर DME का तुगलकी फरमान, कर्मचारियों में तनाव, साहब ये शोषण नहीं तो और क्या ?
- पानीपत में दर्दनाक हादसा: एसटीपी प्लांट में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत
- ‘ये 6 सीट किसी के पिता जी की नहीं..’, 7 सांसदों के दलबदल पर केजरीवाल की कड़ी प्रतिक्रिया
- कांग्रेस का पहला विकेट गिराः चुनाव नतीजे के बाद जितेन्द्र सिंह ने इस्तीफा दिया, खरगे को भेजी चिट्ठी में लिखा- ‘मैं आपको…,’

