Rajasthan Crime News: जयपुर. शहर में जीजा-साले के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है. जीजा ने झूठी शादी कर लिव-इन में रखकर महिला से रेप किया. इसके बाद मौका पाकर डरा-धमकाकर आरोपी साले ने भी महिला से रेप किया. रामगंज थाने में पीड़िता ने आरोपी जीजा-साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

मामले की जांच एसएचओ रामगंज उदय सिंह यादव कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी 38 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह एक कपड़ा शोरुम में जॉब करती थी. जॉब के दौरान शोरुम ऑनर ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया और करीब 9 महीने पहले झूठी शादी कर दूसरी जगह किराए से मकान दिलाकर उसके साथ रेप किया. लिव-इन में रखकर आरोपी उसके साथ रेप करता रहा.
करीब 2 महीने पहले मौका पाकर आरोपी के साले ने भी घर में अकेला पाकर महिला से रेप किया. दरिंदगी का शिकार महिला ने आरोपी शोरुम ऑनर पर शादी करने का दबाव बनाया तो पहले से शादीशुदा होना बताकर आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया. धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी जीजा-साले के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.
पढ़ें ये खबरें भी
- International Dance Day : ये हैं भारत के 5 टॉप ट्रेंडसेटर डांसिंग सुपरस्टार्स …
- पानीपत में ऑटो मोबाइल दुकान धूं-धूं कर जली, 3 बाइक राख—लाखों का नुकसान
- Narsinghpur News: बीएमओ डॉ. रिचा मिश्रा को अचानक पद से हटाया, स्वास्थ्य महकमे में मची खलबली
- हरियाणा: सरकारी स्कूलों की बालवाटिकाएं सूनी, 1338 जगह नहीं पहुंचा एक भी बच्चा
- Class 10th Toppers : अफसर बनना चाहती है टॉपर संध्या, रिया ने कहा – डॉक्टर बनकर करुंगी समाज की सेवा, जानिए टॉपरों के सफलता के राज…
