Rajasthan News: तेलंगाना की गोदावरी नदी में एक दर्दनाक हादसे में राजस्थान के पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पाली जिले के चार और नागौर जिले का एक युवक शामिल है। पाली के ढाबर गांव से तीन सगे भाई और एक अन्य युवक हादसे का शिकार हुए, जिनके पिता स्थानीय स्तर पर होलसेल व्यापार करते हैं। वहीं, नागौर के ताऊसर गांव निवासी ऋतिक कच्छावा की भी जान चली गई। वर्तमान में ऋतिक का परिवार हैदराबाद में रह रहा है, ऐसे में उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।

डुबकी लगाते वक्त हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक गोदावरी नदी में रेतीली सीढ़ियों पर डुबकी लगा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, और सभी युवक उसमें बह गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
पढ़ें ये खबरें
- नवादा पुलिस को मिली बड़ी मजबूती, 15 थानों की कमान अब संभालेंगे इंस्पेक्टर, अपराध नियंत्रण में आएगी तेजी
- बिहार एनकाउंटर: भाई वीरेंद्र के आरोपों से गरमाई सियासत, कानून-व्यवस्था पर मांगा जवाब
- CM साय ने की UPSC प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से मुलाकात: मुख्यमंत्री ने कहा- अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम ही सबसे बड़ी पूंजी
- नैना गांव में खूनी संघर्ष: कूरियर संचालक पर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला, सिर फोड़ा, चार पर केस दर्ज
- इब्राहिमपुर गांव में दो साल से बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सिर पर मटके रखकर पानी ढोने को मजबूर महिलाएं
