जालंधर. जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी की जयंती की भव्य तैयारी है। जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले नगर कीर्तन को ध्यान में रख कर जालंधर में शराब और मिट बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
शहर के डीसी द्वारा अहम आदेश जारी किए गए हैं। डीसी हिमांशु अग्रवाल ने नगर कीर्तन वाले रूट पर हर प्रकार की शराब और मीट की दुकानें बंद किए जाने के आदेश दिए हैं। जहां जहां से नगर कीर्तन होना है वहां वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, यही कारण है कि सभी शराब की दुकानों को वहां पर बंद रखने के आदेश दिए गए हैं जिससे कोई भी सुरक्षा व्यवस्था बाधित न हो और शराब पीकर कोई भी हुल्लड़ ना कर सके।

डीसी अग्रवाल ने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत ये फैसला लिया गया है। जिसके कारण 12 नवंबर 2024 को जालंधर में नगर कीर्तन मार्ग और धार्मिक समारोह के स्थान के पास शराब और मीट की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है।
- किसानों को उपज का सही दाम, खाद्य मंत्री लेशी सिंह ने पेश किया विभाग का रिपोर्ट कार्ड
- National Woodball Championship 2026: रायपुर में 20वीं सीनियर और 14वीं जूनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप का होगा आयोजन, 14 मई से होगी शुरुआत
- Rajasthan News: बालोतरा में खत्म हुआ सालों का इंतजार: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख तय, इस दिन आ रहे हैं पीएम मोदी
- भोपाल में फर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़: एक ही चेहरे पर 246 सिम एक्टिव, ऑपरेशन FACE के तहत दो आरोपी गिरफ्तार
- खड़गे को ‘पागल’ कहने पर भड़के कांग्रेसी, असम के सीएम हिमंत बिस्वा का जलाया पुतला, कहा – दलित नेता का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त

