अबोहर। अबोहर में बड़ी अजीब घटना सामने आई है, जिसमें जमीन का विवाद इतना बढ़ गया कि पिता अपने बेटे की जान का दुश्मन बन गया। स्थानीय पटेल नगर का यह मामला है। एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पर उसे संपत्ति विवाद को लेकर लाईसेंसी पिस्टल से उसे जान से मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पिता ने उनके और इसकी बेटी के साथ भी गन्दा व्यवहार किया और जान से मारने की कोशिश की।
पुलिस को दिए बयानों में जतिन्द्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने बताया कि उसकी माता की मौत हो चुकी है, जबकि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। उसने बताया कि वह और उसका पिता एक ही मकान में अलग-अलग पोर्शन में रहते हैं। वह ऊपर में रहता है और उसका पिता नीचे रहता है। उसके पिता के पास 8 एकड़ जमीन है जोकि वह ठेके पर देता है और उसकी कमाई में से उसे इसमें से एक रुपया भी नहीं देता। इस बात को लेकर ही विवाद हुआ जो बढ़ गया। पिता से जब बेटा बात करके वापस अपने को घर ऊपर आया तो वह अपने लाइसेंसी पिस्टल से उसे पर फायरिंग कर दी जिसमें वह खुद को बाल बाल बचा लिया।

पुलिस ने इस मामले में जतिन्द्र सिंह के बयानों पर कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जतिन्द्र सिंह ने कहा कि उसके पिता के पास पिस्टल है, जिससे उसकी जान को खतरा है। भविष्य में अगर उसे या उसकी पत्नी को कुछ होता है तो उसका पिता ही जिम्मेवार होगा। उसने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
- Bilaspur News Update : CM साय करेंगे वुमन हाकी टूर्नामेंट का उद्घाटन… आरक्षक की ऑपरेशन के बाद मौत… कल से 20 दिनों तक रद्द रहेगी गोंदिया जाने वाली पैसेंजर…
- हिसार में खूनी संघर्ष: युवक की कुल्हाड़ी और गंडासी से काटकर हत्या, आठ पर मुकदमा दर्ज
- MP कांग्रेस का ऐलान: 7 अप्रैल को नेशनल हाईवे जाम करेगी पार्टी, जीतू पटवारी बोले- ‘आज एग्जिट पोल हुआ तो 90-10 से हारेगी सरकार’
- Chittorgarh News: सांवलिया सेठ मंदिर में धनवर्षा! 34 साल में 520 गुना बढ़ी आय, नोट गिनने में छूटे पसीने
- मेरिट लिस्ट में ‘नाम का खेल’: बाबू ने अपात्रों को दिलाई नौकरी, आंगनवाड़ी भर्ती फाइलों की दोबारा जांच के आदेश

