अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में शामिल हुए युवाओं के लिए पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी की विधायक अमनजोत कौर ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पंजाब सरकार अग्निवीरों को नौकरी देगी।
अमृतसर ईस्ट से आप विधायक जीवनजोत कौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से कहा है कि कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने घोषणा की है कि सरकार 2027 में सेवा मुक्त होने वाले लगभग 800 अग्निवीरों को नौकरियां प्रदान करेगी। जीवनजोत कौर ने पंजाब सरकार के इस फैसले की सराहना की है और कहा है कि सरकार जनता के हित में समय से पहले ही कदम उठा रही है।
अग्निवीरों को लेकर मुख्यमंत्री की चिंता – भगत
हाल ही में पटियाला में पूर्व सैनिकों के एक कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि 2027 में जब अग्निवीर पंजाब में लौटेंगे, उन्हें पूर्व सैनिकों जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान इन युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसलिए उन्होंने अग्निवीरों को नौकरी देने की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकार के अधिकारियों द्वारा एक योजना तैयार की जाएगी, जिसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा और निर्णय लिया जाएगा कि युवाओं को कहां नौकरी दी जाएगी। फिलहाल, सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है।
- 250 करोड़ के सेंट टेरेसा जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई: क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड सुधीर जैन को किया गिरफ्तार, 4 सालों से तलाश रही थी पुलिस
- Raipur News : पॉक्सो मामलों में जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी, खानी होगी जेल की हवा
- कुख्यात और 1 लाख के इनामी राजद नेता देवा गुप्ता को STF ने किया गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत दर्ज हैं 28 केस
- भारत पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मुंबई से शुरू हुआ 4 दिवसीय दौरा ; निवेश-ट्रेड डील पर फोकस
- विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: 6 मार्च तक चलना था, 22 विभागों की बजट पर नहीं हुई चर्चा, जानिए आखिरी दिन क्या हुआ

