आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए मंगलवार को शुक्राना यात्रा शुरू की। यह यात्रा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के नेतृत्व में पटियाला के काली माता मंदिर से शुरू होकर लुधियाना पहुंची और शाम तक अमृतसर में समाप्त हुई।
जीत के लिए कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद
लुधियाना में संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी द्वारा किए गए वादे जल्द ही पूरे किए जाएंगे और प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उपचुनाव की जीत और नया रिकॉर्ड
आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। पार्टी अब कुल 95 विधायकों के साथ मजबूत स्थिति में है। लोकसभा चुनावों से पहले आप पार्टी इस यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का प्रयास कर रही है। साथ ही, यह उन आलोचकों को जवाब है, जो पार्टी को “वन मैन शो” कहकर निशाना बनाते रहे हैं।
हिंदू मतदाताओं पर नजर
अमन अरोड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने दिल्ली में होने वाले चुनावों और अगले साल पंजाब में निगम चुनावों से पहले हिंदू मतदाताओं को लुभाने की कोशिश शुरू कर दी है। इस यात्रा के जरिए यह संदेश देने की कोशिश है कि आम आदमी पार्टी एक संगठित तरीके से काम कर रही है।
यात्रा का रूट
शुक्राना यात्रा पटियाला के काली माता मंदिर से शुरू हुई और सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, दोराहा होते हुए लुधियाना पहुंची। इसके बाद यह यात्रा लाडोवाल टोल प्लाजा, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर और करतारपुर साहिब से गुजरते हुए सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचेगी। दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद यात्रा दुर्गियाना मंदिर और वाल्मीकि रामतीर्थ मंदिर के दर्शन करके रात तक समाप्त हुई।

पार्टी की रणनीति
इस यात्रा के जरिए पार्टी न केवल कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है, बल्कि यह भी दिखाने की कोशिश कर रही है कि पार्टी एक संगठित और जिम्मेदार संगठन है। पार्टी की नई टीम, जिसमें अमन अरोड़ा और शैरी कलसी की प्रमुख भूमिकाएं हैं, इसे सफल बनाने में जुटी हुई है। उपचुनाव की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते हुए यह यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
- Bihar Top News 04 march 2026: खाकी बनी रक्षक, जेडीयू में मंथन, 30 जूनियर डॉक्टर्स पर FIR, सड़क हादसे में दो की मौत, करोड़ों का पुल ढहा, आवारा कुत्तों का आतंक, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, फिन एलेन ने ठोका शानदार शतक …
- होली के जश्न के बीच मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, ICU में भर्ती
- गया में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7 किलो अफीम के साथ राजस्थान और झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ी खबर: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

