Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 16 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………
भाजपा ने फूंका राहुल-सोनिया गांधी का पुतला
कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित तौर पर किए गए राष्ट्रगान के अपमान को लेकर बिहार में भी सियासत तेज होती दिख रही है। विवाद के तूल पकड़ने के बाद सहरसा में आज भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ थाना चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया। वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया। पढ़ें पूरी खबर………..
गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक गंभीर
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आज रविवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां औराई थाना क्षेत्र के बेदौल गांव के कोन्हा टोला में बने एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। जबकि तीसरे की एसकेएमसीएच में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे गांव से करीब 500 मीटर दूर बने एक गहरे गड्ढे में नहाने के लिए उतरे थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर………….
बिहार दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार आज रविवार (16 अगस्त) को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। फिर इसके बाद वह सीतामढ़ी, वैशाली और मधुबनी दौरे के लिए रवाना हो गए। अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान ज्ञानेश कुमार चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और मतदाताओं से संवाद करेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बिहार दौरे का एक प्रमुख कार्यक्रम Electoral Literacy Club (ELC) 2.0 से जुड़ा है, जिसे कल 17 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन से ELC 2.0 को पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा। ELC 2.0 पहल का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को चुनावी प्रक्रिया, लोकतंत्र और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। पढ़ें पूरी खबर……………
राजभवन मार्च को लेकर तेजस्वी ने भरी हुंकार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन के दौरान सीवान में एके-47 से हुई फायरिंग की घटना को लेकर 19 अगस्त को राजभवन मार्च करने का ऐलान किया है। इस बीच आज रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि, 19 अगस्त को हम लोग राजभवन मार्च करेंगे। सीवान में जो एके-47 से छात्रों पर गोली चलाई गई। इसको लेकर ही हमारा मार्च है। सरकार ने अभी तक इस मामले में किसी भी बड़े अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर…………..
सीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण
सीएम सम्राट चौधरी ने आज रविवार (16 अगस्त) को जमुई के झाझा स्थित बोड़बा बस स्टैंड परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सीएम सम्राट ने सरदार पटेल के योगदानों को याद करते हुए कहा कि, उन्होंने अखंड भारत का सपना देखा और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार और दामोदर रावत भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर…………..
TRE-4 और BSSC बहाली में देरी पर भड़के पप्पू यादव
राजधानी के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आज युवाओं और अभ्यर्थियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। सेकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों ने शिक्षक नियुक्ति के चौथे चरण (TRE-4) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा असिस्टेंट ग्रेड की नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही बेलगाम देरी के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान छात्रों का समर्थन करने पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो राज्य की साख पर बड़ा सवालिया निशान लगाती हैं। पढ़ें पूरी खबर……..
आयुष खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा
पटना के पुनाईचक इलाके में 11 जुलाई को हुई 7वीं कक्षा के छात्र आयुष सिंह (12) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक महीने बाद बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती जांच में जहां इसे महज एक आत्महत्या माना जा रहा था, वहीं अब यह मामला साइबर ब्लैकमेलिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के खतरनाक दुरुपयोग का निकला है। पुलिस ने इस मामले में झारखंड के हजारीबाग से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…………
छपरा सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
छपरा में आज रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के नैरी बाजितपुर इलाके की है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाजितपुर गांव निवासी दीपक कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे गंभीर हालत में छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर………….


