Haryana Morning News: हरियाणा में आज 6 सितंबर को मौसम और बारिश से जुड़ी खबरें सबसे अहम हैं। गुरुग्राम में लगातार दूसरे दिन बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या सामने आई है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

1. गुरुग्राम में लगातार दूसरे दिन बारिश, सड़कों पर जलभराव

गुरुग्राम में रविवार को लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। कई प्रमुख सड़कों और इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

2. हरियाणा में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

6 सितंबर को हरियाणा में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को मौसम बिगड़ने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

3. हरियाणा के व्यक्ति की गोवा में मौत

हरियाणा निवासी एक व्यक्ति का शव दक्षिण गोवा के साओ जोस डे एरियल इलाके में नाले से बरामद हुआ है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत की परिस्थितियों को लेकर फिलहाल जांच जारी है।

4 . जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वही जेल में जिंदा मिला; आखिर किसका था वो शव?

चंडीगढ़। परिवार ने बेटे को खोया समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया, अंतिम रस्में पूरी कर दीं और उसकी यादों के साथ जिंदगी आगे बढ़ाने लगा। लेकिन करीब 20 दिन बाद जेल से आए एक फोन ने परिवार को ऐसा झटका दिया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। फोन पर बताया गया कि जिस बेटे को वे मृत समझ चुके हैं, वह कपूरथला सेंट्रल जेल में जिंदा बंद है। परिवार जब जेल पहुंचा और बेटे को अपनी आंखों के सामने देखा तो हर कोई हैरान रह गया।

5 . हरियाणा में 96 हजार पुराने डीजल वाहन होंगे सड़कों से बाहर, नया वाहन खरीदने पर 25% तक टैक्स छूट

चंडीगढ़। हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने पुराने कमर्शियल डीजल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल प्रदेश के 14 जिलों में करीब 96 हजार पुराने डीजल वाहन चिह्नित किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से बस और ट्रक शामिल हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से सड़कों से हटाने की तैयारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m  

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें