पटियाला में उस दौरान सनसनी फैल गई जब एक स्कूल के पास कूड़े के डंप से 7 से 8 बम मिले हैं। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील किया और जांच शुरू की।
बम मिलने की जानकारी से हर कोई डरा हुआ था यह बम स्कूल के करीब खुले इलाके में कचरे के पास दिखा, जिसे एक मुसाफिर ने देखा और बात आग की तरह फैल गई। पुलिस को जानकारी मिलते ही टीम इलाके में पहुंच गई वहीं बम स्कवॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले इलाके को सील किया और फिर बम को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि यह सिर्फ रॉकेट लांचर बम के खोल हैं।

जांच का विषय है
टीम को 7 रॉकेट मिलने की सूचना थी। इसके बाद बम स्कवायड दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरूआती जांच में उनके कुछ नहीं मिला है। सेना को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। उनकी टीमें भी जांच के लिए आ रही है, यह टीम पता करेगी यह बम शेल कितने पुराने हैं।
- धर्म ज्योतिष : मंगल दोष से परेशान हैं तो आज ही अपनाए यह उपाय, दूर हो जाएगी परेशानी
- चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारीः भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने आज कराया मुंडन
- हाई कोर्ट ने निरस्त की व्याख्याता के रिटायरमेंट के बाद जीपीएफ से वसूली, कहा – 6 माह बाद किसी भी किस्म की वसूली अवैध
- विधान परिषद में भारी हंगामा, अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी झड़प, मार्शल की कार्रवाई
- मऊगंज से बीजेपी विधायक का लंबा सस्पेंस: बीते एक माह से गायब हैं प्रदीप पटेल, ‘गैंग से डर’ बताई जा रही वजह, विपक्ष ने बताया शर्मनाक


