फिरोजपुर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। इसके बीच काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित आतंकी हरविंदर रिंदा के नेटवर्क से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आदेश है कि यह आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।
धमाके की थी प्लानिंग
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित यूके, यूएसए और यूरोप में बैठे विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपितों ने सरकारी इमारतों और पुलिस ठिकानों को ग्रेनेड से निशाना बनाकर राज्य की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची थी।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव भुल्लर जिला तरनतारन के हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और गांव रामपुरा जिला अमृतसर के गुलशन सिंह उर्फ नंदू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो 86पी हैंड ग्रेनेड, एक 9एमएम पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
- राजद स्थापना दिवस पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी की हिल स्टेशन यात्रा पर भाजपा का तंज
- हाथ में बीयर की बोतल और चेतन की बांहों में लिपटे हुए… सिया गोयल के दो नए वीडियो वायरल, केतन के कातिलों की खुल रही पोल
- पंजाब में रातभर झमाझम बारिश, 14 जिलों में येलो अलर्ट; 5 जुलाई तक भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
- सरकार ने WhatsApp के नए फीचर पर रोलआउट किया होल्ड, अब Meta का आया जवाब
- गृह ग्राम में सीसी रोड नहीं बनने से नाराज भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ किया हाइवे जाम, समर्थन में आए कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर कसा तंज…

