एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अभिनव शुक्ला ने खुद जानकारी पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस को दी है और कार्रवाई की मांग की है।
अभिनव को धमकी देने वाले शख्स ने दवा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। अभिनव ने ट्वीट कर धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें व्यक्ति कह रहा है कि “मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं। मुझे आपका पता मालूम है। क्या मुझे आना चाहिए? जैसे मैंने सलमान खान के घर पर गोली चलाई, वैसे ही मैं तेरे घर भी आऊंगा और एके-47 से गोली मार दूंगा। मैं तुम्हें आखिरी चेतावनी दे रहा हूं, इससे पहले कि तुम आसिम को कुछ गलत बोलो, हम खुद ही आ जाते हैं, ये ठीक रहेगा। लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद, लॉरेंस बिश्नोई भाई असीम के साथ है।”

अभिनव ने इस पूरे घटनाक्रम का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस को टैग कर लिखा: “मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है! @DGPPunjabPolice @PunjabPoliceInd @DgpChdPolice @ChdPol. यह व्यक्ति चंडीगढ़ या मोहाली का लग रहा है। कृपया इस पर सख्त और तुरंत कार्रवाई करें। जो भी इसे पहचानता है, कृपया @DGPPunjabPolice को रिपोर्ट करें।
- किरवानी जंगल में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से 3 महिलाओं की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक
- इंदौर के भागीरथपुरा में जन्मदिन की पार्टी के बाद फूड पॉइजनिंग, 30 से ज्यादा लोग बीमार
- Holashtak 2026: कल से शुरू हो रहा होलाष्टक, 8 दिन तक शुभ-मांगलिक कार्यों पर रहेगी पाबंदी…
- Rajasthan News: आज रात 12 बजे से थमेंगे निजी बसों के पहिए, आरटीओ की कार्रवाई के विरोध में 20 हजार बसें हड़ताल पर
- ‘पैसे न कमाने वाली पत्नी खाली नहीं बैठी होती, उसकी मेहनत को अनदेखा करना गलत’, दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी


