बठिंडा। वारिस पंजाब संगठन की वाट्सएप चेट लीक होने और देश के गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू समेत कई राजनेताओंं को जान से मारने की योजना बनाने का मामला सामने आया था। इस मामले पुलिस बेहद गंभीर है और नामजद किए गए आरोपितों को गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मोगा पुलिस ने इस मामले में बठिंडा जिले के एक युवक को भी नामजद किया है।
इस युवक ने भी चैट में कुछ टिप्पणी दी थी जिसके बाद उसकी छानबीन शुरू की गई। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बठिंडा जिले के सरदारगढ़ गांव में एक युवक के घर पर छापेमारी भी की। युवक को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए स्टाफ पुलिस ने गांव सरदारगढ़ में दूध की डेयरी का काम करने वाले युवक के घर पर छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि उक्त युवक वारिस पंजाब नामक संगठन से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने युवक के माता-पिता को हिरासत में लिए गए है और पूछताछ की जा रही है।
- Jaipur News: चोरी हुआ मोबाइल अब तुरंत मिलेगा वापस, राजस्थान पुलिस की बड़ी कामयाबी
- बर्बरता की सभी हदें पार: वार्ड सदस्य ने प्रेमी और गर्भवती महिला को खंभे से बांधकर पीटा, VIDEO वायरल
- पटियाला के बाद मोगा में भी बम धमकी से हड़कंप, तीन निजी स्कूल खाली कराए गए
- सूखे नशे के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस ने ट्रक से 1.5 करोड़ से अधिक का गांजा किया बरामद, अलग-अलग राज्यों के 5 आरोपी गिरफ्तार, टोयोटा अर्बन क्रूजर कार भी जब्त
- कोटकपूरा गोलीकांड केस ट्रांसफर: Punjab and Haryana High Court का बड़ा फैसला, अब चंडीगढ़ में होगी सुनवाई

