कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि राज्य में यूनिफाइड बिल्डिंग नियम बनाए जाएंगे। इससे नक्शे पास करवाना आसान होगा। जो नियम के तहत निर्माण नहीं करेगा उस पर एक्शन लेंगे। सरकार ने ड्राफ्ट तैयार किया है। लोग 30 दिन में सलाह दे सकते हैं कि नियमों में क्या जोड़ा जाए व क्या हटाया जाए।
मुंडियां ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि नियम इतने सरल हों कि लोगों को भवन निर्माण में कोई परेशानी न आए। ईज आफ डूइंग बिजनेस को प्राथमिकता दी जाएगी।
लोग जिस चीज की मांग करेंगे, उसे पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जो नियम तैयार होंगे उनको हाउसिंग शहरी विकास व स्थानीय निकाय विभाग लागू करेंगे, ताकि काम में पारदर्शिता रहे। ड्राफ्ट तैयार हो रहा है जो पुडा की वेबसाइट पर अपलोड होगा।

वहीं से जानकारी लेकर लोगों को सुझाव लिखित जमा करवाने होंगे। डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग पुडा में भी सुझाव दे सकते है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि डेवलपर आर्किटेक्ट और अन्य शेयर होल्डर की राय ली जाएगी। राज्य में जमीन के रेट बहुत ऊंचे हैं।
ऐसे में फ्लोर एरिया रेशो और कवर एरिया को बढ़ाया जाएगा। लोगों को कंपाउंडिंग की अनुमति दे रहे हैं। ग्रीन इमारतें बनाने वाले बिल्डरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- श्रवण कुमार का पदभार संभालते ही ऐलान, जीविका दीदियों के खाते में आएंगे 2 लाख रुपये, मंत्री ने दिए जल्द भुगतान के निर्देश
- बड़ी राहत: पेंशनर्स को मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश
- समाधान शिविरों के प्रभावी संचालन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक- जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दें अधिकारी : अखिल पिलानी
- नूंह: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने उकेरा मंदिर का गौरवशाली इतिहास
- लोकायुक्त की एक गलती से सौरभ शर्मा को मिली जमानत, ED की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
