Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के दो परिचित युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने पिता के साथ घर आई थी। 12 अगस्त की रात को वह अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन वह बाड़ी थाना क्षेत्र में मिली। परिजनों की पूछताछ में लड़की ने बताया कि गांव के दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर बाड़ी के पास छोड़कर फरार हो गए।
बाड़ी थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिग के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया गया है और घटनास्थल का मौका मुआयना भी पूरा कर लिया गया है। मामले की जांच सिटी ऑफिसर (सीओ) को सौंपी गई है। दोनों आरोपी फरार हैं, और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध के चलते पुलिस ने मामले को प्राथमिकता दी है। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच को तेज कर दिया गया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह, पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू, अनूपपुर में 4 की मौत, परशुराम जयंती की धूम, हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, विधायक पुत्र थाने में तलब, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, बच्चों को भी खिलाया ; बोले – बढ़िया बना है
- करनाल: गोंदर हत्याकांड में फूटा परिजनों का गुस्सा, निसिंग-करनाल रोड पर लगाया जाम
- Rajasthan Politics News: विपक्ष ने महिलाओं का हक छीनकर बनाया काला अध्याय- महिला आरक्षण पर बोले सीएम भजनलाल
- Today’s Top News : वेदांता पावर प्लांट हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या हुई 24, फांसी के फंदे पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश, बारात लेकर पहुंची दुल्हन; विदाई में फूट-फूटकर रोया दूल्हा, साले और भाभी ने की जीजा की हत्या… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
