Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली से एक दिन पहले रविवार शाम को एक भीषण हादसा हुआ। किशनगढ़ रेनवाल के पेट्रोल पंप फाटक के पास एक रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिसके बाद दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ, जब तेज धमाके के साथ इमारत धराशायी हो गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। रेनवाल थाना प्रभारी देवेंद्र चावला पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। नगर पालिका की दमकल टीम और राजस्व विभाग की टीमें भी राहत व बचाव कार्य में जुट गईं।
मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस और प्रशासन मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका पर राहत कार्य जारी रखे हुए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण और राहगीर मौजूद हैं, और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात है। हादसे की वजह और नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासनिक टीमें जांच में जुटी हैं।
पढ़ें ये खबरें
- पटना में पिंक बस की महिला कर्मी बुनियादी सुविधाओं को तरसीं, पत्र लिख बयां किया दर्द
- दिल्ली की रियल एस्टेट कंपनी पर ED की छापेमारी, 19 हजार घर खरीदारों से ₹2000 करोड़ हड़पने का आरोप
- नीतीश जी! जाते-जाते अपनों को ही सौंपें सत्ता, RJD सांसद ने मुख्यमंत्री के सामने रखी शर्त
- चेहरे पर गहरे घाव, दोनों पैर भी काम नहीं कर रहे… गंभीर रूप से जख्मी हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, हवाई हमले में हुए थे घायल
- राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद करनाल में दीपेंद्र हुड्डा का कल होगा अभिनंदन समारोह
