चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया को पत्र लिखकर पंजाब की मौजूदा स्थिति से अवगत करवातेहुए लावारिस पशुओं के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करवाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पत्र ने पंजाब की राजनीति में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। डॉ. सिद्धू ने पत्र में बताया कि पंजाब एक नाजुक मोड़ पर खड़ा है। सड़कों पर लावारिस जानवरों का बढ़ता खतरा अब सिर्फ जानवरों की भलाई का मुद्दा नहीं रहा बल्कि यह इंसानी जिंदगी, किसानों की रोजी-रोटी और शहरी सुरक्षा के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

डॉ. सिद्धू के अनुसार सरकारी जमीन के बड़े हिस्से, जो मूल रूप से मवेशियों की भलाई और गौशालाओं के लिए तय किए गए थे, दुर्भाग्य से अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं। इससे सीधे तौर पर हाईवे और शहर की सड़कों पर लावारिस मवेशियों की संख्या बढ़ी है, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं होती हैं।
- पंजाब में ED का एक्शन: आप सांसद संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापा, सीएम मान ने बताया लोकतंत्र पर हमला
- सास को डर पोता हुआ तो चली जाएगी संपत्ति, बहू ने लगाया प्रताड़ना और मिसकैरेज का गंभीर आरोप, महिला आयोग ने ऐसे कराया सुलह
- देर रात गोली मारकर युवक की हत्या से सनसनीः मृतक के साथी के पैर में लगी 2 गोली, घायल इंदौर रेफर
- CM Yogi Janta Darshan : जनता दर्शन में आई नन्ही मेहमान, सीएम योगी ने बच्ची का कराया अन्नप्राशन
- CG Crime News : जगल में मिली सड़ी गली लाश, इलाके में फैली सनसनी

