Rajasthan Weather News: राजस्थान में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। सबसे ठंडे पर्यटन स्थल माउंट आबू में तापमान शून्य डिग्री तक गिर गया है। वहीं कई संभागों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। आज भी कुछ क्षेत्रों में मावठ की स्थिति बन सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।
कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
प्रदेश के अनेक जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम या लगभग शून्य रह सकती है। अलर्ट वाले जिलों में अलवर, दौसा, डीग, धौलपुर, भरतपुर, जयपुर, झुंझनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ शामिल हैं।
तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव
प्रदेश में मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। जैसलमेर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में 7.8, अजमेर में 9.9 और अलवर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में राजधानी में ठंड और गलन का असर और तेज हुआ है। यहां भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने कोहरे से प्रभावित इलाकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। लोगों को वाहनों की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे कम रखने की सलाह दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- बारात में शामिल होने निकली महिला का मिला जला हुआ शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- पंजाब में स्थायी DGP की नियुक्ति की कवायद तेज: UPSC ने राज्य सरकार से मांगा पैनल
- बिहार सरकार को 4844 करोड़ का फटका, फिटनेस सर्टिफिकेट और सब्सिडी में बड़े घोटाले का खुलासा
- ‘गोल्डन गेट’ के लिए बजट न देना निराशाजनक… चाबहार पोर्ट पर ईरान का बड़ा बयान, क्या अधर में लटक गया PAK की हालत खराब करने वाली यह योजना ?
- MP Budget Session 2026: सिंगरौली के धिरौली कोयला परियोजना का उठा मामला, विपक्ष ने मुआवजा में गड़बड़ी का लगाया आरोप-JPC बनाने की मांग; सरकार ने कही ये बड़ी बात

