Investment Tips 2026: अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए निवेश करना बहुत जरूरी है. कई लोग सोचते हैं कि अगर सैलरी कम है तो निवेश नहीं कर सकते, लेकिन यह गलत सोच है. इनकम चाहे कम हो या ज्यादा, निवेश हर किसी को करना चाहिए. कम सैलरी में भी हर महीने थोड़ी रकम निवेश की जा सकती है.

आज हम 1 लाख रुपये की मंथली सैलरी का उदाहरण लेकर बताएंगे कि हर महीने कितना निवेश करना चाहिए और कौन सा फॉर्मूला अपनाना सही रहेगा. आइए जानते हैं.

Also Read This: RBI Record Dividend: सरकार के लिए डिविडेंड बना लाइफलाइन, मिल सकता है 3.16 लाख करोड़, जानिए डिटेल्स

Investment Tips 2026
Investment Tips 2026

50-30-20 फॉर्मूला

अगर आपकी सैलरी हर महीने 1 लाख रुपये है, तो आप 50-30-20 फॉर्मूला अपना सकते हैं. इसमें सैलरी को तीन हिस्सों में बांटा जाता है.

इस फॉर्मूले के अनुसार, सैलरी का 50 प्रतिशत यानी 50,000 रुपये जरूरी खर्चों में लगाएं. इसमें घर का किराया, राशन, बिजली-पानी का बिल, दूसरे बिल और बच्चों की फीस शामिल होती है.

Also Read This: Budget 2026 Income Tax Slab: इनकम टैक्स स्लैब में नहीं हुआ बदलाव, जानिए FY 2026-27 के लिए टैक्स स्लैब

सैलरी का 30 प्रतिशत यानी 30,000 रुपये अपनी जरूरत और पसंद के खर्चों के लिए रखें. इसमें घूमना, शॉपिंग, निजी खर्च, मनोरंजन और बाहर खाना शामिल हो सकता है.

बाकी बचा 20 प्रतिशत यानी 20,000 रुपये हर महीने निवेश करें.

हालांकि, निवेश की रकम हर व्यक्ति के खर्च के हिसाब से अलग हो सकती है. 20,000 रुपये न्यूनतम निवेश माना जा सकता है. अगर आप ज्यादा बचत कर पाते हैं, तो निवेश की रकम बढ़ा सकते हैं.

इस 20,000 रुपये को एक ही जगह निवेश करने के बजाय अलग-अलग विकल्पों में बांटें. आप म्यूचुअल फंड SIP, PPF, EPF, हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस और इमरजेंसी फंड में निवेश कर सकते हैं.

Also Read This: बजट के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, जानिए मार्केट का हाल