लखनऊ. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष-2026 का बजट (Union Budget 2026-27) पेश कर दिया है. बजट पेश होने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा, आ गया भाजपाई बजट का परिणाम, शेयर मार्केट हुआ धड़ाम.
इसे भी पढ़ें- कोहरा बना काल : खड़े डंपर में जा घुसा कोयले से लदा ट्रक, होमगार्ड जवान की दर्दनाक मौत, चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था, सवाल ये नहीं है कि शेयर बाज़ार रविवार को खुलेगा, सवाल ये है कि और कितना गिरेगा. जब भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से क्या होगी. हम तो भाजपा के हर बजट को 1/20 (एक बँटे बीस) का बजट मानते हैं, क्योंकि वो 5% लोगों के लिए होता है. भाजपा का बजट, अपने कमीशन और अपने लोगों को सेट करने का बजट होता है.
इसे भी पढ़ें- रफ्तार का कहर : स्कूल बच्चों से भरी वैन हादसे का शिकार, 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल
आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा का बजट, भाजपाई भ्रष्टाचार की अदृश्य खाता-बही होता है. इस बजट में न आम जनता का ज़िक्र है न फ़िक्र. महंगाई बेतहाशा बढ़ने पर भी इस बजट में जनता को टैक्स में छूट न देना, ‘टैक्स-शोषण’ है. अमीरों के काम-कारोबार और घूमने-फिरने पर दस तरह की छूटें दी गईं हैं, लेकिन बेकारी-बेरोज़गारी से जूझ रहे लोगों की उम्मीदों की थाली, खाली है. निराशाजनक, निंदनीय बजट!
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


