अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे में पत्नी को हल्की चोटें आई हैं. घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.
इसे भी पढ़ें- भाजपा का बजट, भाजपाई भ्रष्टाचार की… अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए बजट को लेकर ऐसा क्या कहा?
बता दें कि घटना मुख्यालय स्थित मुंसफ कटरा के पास उस वक्त घटी, जब नगर के वार्ड नंबर–2 शास्त्री नगर निवासी रामचरण यादव (65 वर्ष) शनिवार की रात अपनी पत्नी के साथ पुरानी बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे. घर जाते समय दोनों मुंसफ कटरा के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई. ट्रेन को आता देख रामचरण यादव ने तत्परता दिखाते हुए अपनी पत्नी को धक्का देकर ट्रैक से दूर कर दिया, जिससे पत्नी कुछ दूरी पर गिर गई और उसकी जान बच गई, लेकिन इस प्रयास में रामचरण यादव खुद ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- कोहरा बना काल : खड़े डंपर में जा घुसा कोयले से लदा ट्रक, होमगार्ड जवान की दर्दनाक मौत, चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में जीआरपी प्रभारी जितेंद्र मौर्या ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


