देवरिया. जिले से हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक किशोरी के साथ 4 नाबालिगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, घटना 2 महीने पुरानी बताई जा रही है. घटना की जानकारी तब हुई, जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच कर किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को दी. मामले की जानकारी मिलते ही किशोरी के परिजनों के होश उड़ गए.
इसे भी पढ़ें- वोटर लिस्ट में खेला! भाजपा नेताओं पर फॉर्म-7 का दुरुपयोग करने का आरोप, सपा ने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर किया बड़ा दावा
बता दें कि पूरा मामला लार थाना इलाके के एक गांव का है. जहां एक किशोरी अपनी मां के साथ रहती थी. बीते नवंबर को जब वह घर पर अकेली थी तो गांव के ही 4 नाबालिग उसका अपहरण कर एक घर पर ले गए. जहां सभी ने बारी-बारी से किशोरी के साथ रेप किया. इसके बाद किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी. जिसके बाद किशोरी ने डर के मारे किसी को जानकारी नहीं दी.
इसे भी पढ़ें- मौत से मुलाकातः बीवी के साथ ट्रेन की चपेट में आया वृद्ध, पति की उखड़ी सांसें, पत्नी घायल, मंजर देख कांप उठा लोगों का कलेजा
वहीं अचानक किशोरी के पेट में दर्द उठा तो उसने अपने मां को जानकारी दी. जिसके बाद किशोरी की मां उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंची. जहां डॉक्टर ने जांच किया. जांच में पता चला कि किशोरी 2 महीने की प्रेग्नेंट है, जिसकी जानकारी डॉक्टरों ने उसकी मां को दी. उसके बाद मां ने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने बीते नवंबर में उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया. जिसके बाद मां ने घटना की शिकायत पुलिस से की. शिकायत मिलते ही पुलिस ने 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया. 2 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


