एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘वध 2’ (Vadh 2) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट ने हाल ही में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली का दौरा किया है.

NSD में फिल्म के प्रमोशन के दौरान इमोशनल हुए संजय मिश्रा

बता दें कि संजय मिश्रा (Sanjay Mishra), नीना गुप्ता (Neena Gupta) और कुमुद मिश्रा (Kumud Mishra) तीनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं. NSD में उनका फैकल्टी और थिएटर लवर्स ने प्यार और गर्मजोशी से स्वागत किया है. इस विजिट ने एक तरह का सिनेमा और थिएटर का जश्न जैसा माहौल बना दिया था. इस दौरान संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) काफी भावुक होते नजर आए हैं.

Read More – Battle Of Galwan के पहले गाने ‘मातृभूमि’ का टीजर आया सामने, 24 जनवरी को रिलीज होगा फुल सॉन्ग…

NSD में बातचीत के दौरान संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) ने अपने एनएसडी में बिताए अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि कैसे सीनियर्स और बड़े कलाकारों को देखकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. बातचीत में एक्टर ने कहा- ‘मुझे खुद नहीं पता कि एनएसडी में मैंने क्या सीखा या क्या नहीं सीखा लेकिन मेरे पास इरफान भाई जैसे लोग थे. आप बस उन्हें देखते रह सकते थे. वीरेंद्र सक्सेना, अंकुर जी, रॉबिन दास और अनुप दा जैसे लोग थे जिन्हें आप लगातार ऑब्जर्व करते रहते थे. मुझे याद है एक बार इरफान भाई को परफॉर्म करते हुए देखकर मेरे मन में आया की ‘ये आदमी एक्टिंग कब शुरू करेगा?’ उस लेवल पर वो खेल रहे थे.’ उनके अनुभव ने वहां बैठे सभी लोगों को गहराई से जोड़ दिया और ये साबित किया कि असली सीख क्लासरूम तक सीमित नहीं थी.

Read More – ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन …

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘वध 2’ (Vadh 2) का निर्देशन जसपाल सिंह संधू कर रहे हैं और इस फिल्म को लिखा भी उन्होंने ही है. वहीं, फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग कर रहे हैं. इसे लव फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. ये फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) के अलावा कुमुद मिश्रा, अमित के. सिंह, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला और योगिता बिहानी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.