Congress React On India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US trade deal) और अमेरिकी टैरिफ (US tariffs) घटने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील एलान के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। कांग्रेस ने कहा कि भारत से जुड़े फैसलों की जानकारी बार-बार अमेरिका से दी जा रही है, न कि भारत सरकार की ओर से बताया जा रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि यह समझौता देखने में किसी भी तरह से ‘फादर ऑफ ऑल डील्स’ नहीं लगता। वहीं अमेरिकी टैरिफ घटाने पर जयराम रमेश ने इसे ‘ट्रंप-निर्भरता’ करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत को सरकार के फैसलों की जानकारी विदेशी बयान के जरिए मिलना चिंताजनक है।
बता दें कि बता दें कि सोमवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US trade deal) को लेकर बड़ी घोषणा की है। साथ ही अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते के तहत अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने सोमवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की घोषणा की। ट्रंप ने दावा किया कि मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं।
अब इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने कहा कि भारत से जुड़े फैसलों की जानकारी बार-बार अमेरिका से दी जा रही है, न कि भारत सरकार की ओर से बताया जा रहा। कांग्रेस का कहना है कि यह स्थिति भारत की विदेश नीति और सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह समझौता देखने में किसी भी तरह से ‘फादर ऑफ ऑल डील्स’ नहीं लगता। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंततः अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने झुकने का फैसला कर लिया है। जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर आगे व्यंग्य करते हुए 1987 की फिल्म मिस्टर इंडिया के मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल किया और कहा कि ‘वॉशिंगटन में तो साफ है कि ‘मोगैम्बो खुश है’।
जयराम रमेश का कहना था कि ट्रंप लगातार भारत से जुड़े बड़े फैसलों की जानकारी अमेरिका से दे रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान भी ट्रंप ने वॉशिंगटन से दिया था, भारत के रूस और वेनेजुएला से तेल खरीदने को लेकर भी जानकारी अमेरिका से आई थी। अब भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा भी ट्रंप ने ही की है। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास प्रधानमंत्री मोदी पर किसी न किसी तरह का दबाव या लीवरेज है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति यह हो गई है कि प्रधानमंत्री न तो ट्रंप के साथ सार्वजनिक रूप से दिखना चाहते हैं और न ही पहले की तरह दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते नजर आते हैं।
दोनों देश के डील पर पीएम मोदी ने जताई खुशी
भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US trade deal) होने और अमेरिकी टैरिफ कम होने पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी टैरिफ घटाए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का शुक्रिया अदा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप से बात करके अच्छा लगा। मेक इन इंडिया पर टैरिफ 18 फीसदी हुआ। भारत के लोगों की तरफ से ट्रंप का शुक्रिया करते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम साझेदारियों को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


