पटना। बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। सदन के भीतर उन्होंने बिना कागज देखे शपथ के शब्द दोहराए- मैं अनंत सिंह, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा तथा सदस्य के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा।
शपथ के बाद CM से मुलाकात
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अनंत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से मुलाकात की। इसके बाद वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे और उनके पैर छुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके माथे पर लगे तिलक को लेकर भी हल्की बातचीत की। मुलाकात के बाद वे अपनी निर्धारित सीट पर जाकर बैठ गए।
जेल से एंबुलेंस में पहुंचे विधानसभा
अनंत सिंह बेऊर जेल से विशेष अनुमति पर एंबुलेंस के जरिए विधानसभा पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से शपथ लेने में देरी हुई। मोकामा की जनता से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि अदालत की अनुमति मिलने पर ही जेल से बाहर आ पाएंगे। उन्होंने बताया कि जमानत के लिए आवेदन किया गया है।
गौरतलब है कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें फिलहाल राहत नहीं मिली है और कोर्ट ने केवल शपथ ग्रहण के लिए ही अनुमति दी थी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


