एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को मिली अपार सफलता के बाद अब मेकर्स ने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) को रिलीज करने के लिए तैयार है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है.

बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी धुरंधर द रिवेंज.”

इससे पहले कल यानी 02 फरवरी को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आदित्य धर (Aditya Dhar) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए ‘कल 12:12’ लिखते ही सिनेमा के गलियारों में हलचल मचा दिया था. फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Read More – ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन …

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस

फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) साल 2025 के अंत में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी. ये फिल्म स्पाई-थ्रिलर थी, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मुख्य भूमिका में थे और फिल्म की शुरुआत से ही दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया. शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने ज्यादा कमाई की, रिलीज के पहले दिन ही लगभग ₹28 करोड़ की ओपनिंग कमाई की थी. 831 करोड़ से भी ज्यादा की घरेलू नेट कलेक्शन हासिल कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई. फिल्म ने दुनिया भर में भी शानदार प्रदर्शन किया, 2025 में ₹1,000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में से एक बनकर रिकॉर्ड बनाया.