Ajit Pawar Last Call: महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार मौत हो गई। मौत से पहले प्लेन में बैठकर अजित पवार ने आखिरी फोन कॉल किसे किया था और क्या बात हुई थी। इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल एक वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बारामती प्लेन क्रैश से पहले विमान में ही बैठकर अजित पवार ने अपने भतीजे श्रीजीत पवार से बात की थी। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव का जिक्र करते हुए यह कहा था कि वह हर वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलने वाले हैं और उनकी पार्टी में ऐसा ही होना चाहिए।
महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजितदादा पवार ने अपने अंतिम पलों में अपने भतीजे से आखिरी बार बात की थी। काटेवाड़ी निवासी अजित पवार के इस संवाद से स्पष्ट होता है कि अंतिम क्षण तक वह सभी जाति-समुदायों को साथ लेकर चलने की अपनी भूमिका पर दृढ़ रहे। समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ने की उनकी सोच और प्रतिबद्धता आखिरी समय तक बनी रही. यह इस बातचीत में साफ झलकता है।
अजित पवार की आखिरी कॉल में क्या थी जरूरी बात
हम यहां उनका ऑडियो तो शेयर नहीं कर सकते, लेकिन आपको बताते हैं कि उस ऑडियो में क्या था। अजित पवार अपने भतीजे से कहते हैं, “हेलो! अरे बाबा दिगंबर दुर्गाडे अनेक वर्षों से माली समाज के व्यक्ति है, जिन्हें जिला बैंक का चेयरमैन मैंने बनाया है. पूरे जिले बैंक का। ये बैंक तो छोटी सी है आपको कोई जानकारी नहीं होती कुछ नहीं होता।इसपर श्रीजीत पवार कहते हैं, “नहीं, मुझे जो जानकारी थी वो मैंने कहा दादा.” जवाब में अजित पवार कहते हैं, “हम भी सभी जाति धर्म को साथ लेकर जाते हैं बेटा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


