देहरादून. उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने 6 प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर (UKPSC Updated Calendar) जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित की जाएगी. जारी कैलेण्डर के मुताबिक 5 विभागों के लिए ये परीक्षाएं ली जाएंगी. जिसमें अलग-अलग तिथियों पर एग्जाम होंगे.

जारी सूची के मुताबिक उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा अयोग, महिला कल्याण विभाग, न्यायिक विभाग, कार्मिक विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों के लिए परीक्षा ली जाएंगी.

इसे भी पढ़ें : धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जुलाई 2026 से उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, आदेश जारी

कैलेण्डर के मुताबिक अपर निजी परीक्षा 2024 14 मार्च को (मुख्य परीक्षा) होगी. अधीक्षिका परीक्षा 2025 22 मार्च (स्क्रीनिंग परीक्षा) को आयोजित की जाएगी. उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2023 21 से 24 अप्रैल (मुख्य परीक्षा) को होगी. इसके अलावा उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल)/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 के लिए 27 से 30 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं राजकीय इण्टर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा 2025 के लिए 9 मई को भौतिक शास्त्र, 10 मई को नागरिक शास्त्र की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी. राजकीय इण्टर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा 30 मई (हिन्दी), 31 मई (इतिहास) को होगी.