भारत की सबसे फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) फ्रैंचाइजी को लेकर फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज है. वहीं, अब जल्द ही ये फेमस वेब सीरीज सिनेमाघरों में आने वाली है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म ‘मिर्जापुर : द मूवी’ (Mirzapur The Movie) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी.

बता दें कि ‘मिर्जापुर : द मूवी’ (Mirzapur The Movie) में इस बार पहले से कहीं ज्यादा रॉ और दमदार अंदाज में दिखाया जाएगा. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फज़ल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया की भी बहुप्रतीक्षित वापसी हो रही है.
Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …
फिल्म ‘मिर्जापुर : द मूवी’ (Mirzapur The Movie) में इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है.
Read More – ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन …
बता दें कि एक्सल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. तो वहीं, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने फिल्म को को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म ‘मिर्जापुर : द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का निर्देशन गुरमीत सिंह (Gurmmeet Singh) ने किया है. ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


