जालंधर। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पार्टी नेतृत्व ने राज्य, जिला और हलका स्तर पर कई कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपा है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
राज्य स्तर पर यूथ विंग से परमिंदर सिंह गोल्डी को स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है, जबकि ट्रेड विंग से रंजीत पाल सिंह को स्टेट जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तर पर भी अहम नियुक्तियां की गई हैं। होशियारपुर से कृष्णजीत राव को एससी विंग का जिला इंचार्ज बनाया गया है। अमृतसर ग्रामीण से गुरशरण सिंह गोल्डी और श्री मुक्तसर साहिब से सुखविंदर सिंह सुखी को मेन विंग का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
इसी तरह हलका स्तर पर भी कई नए चेहरे सामने आए हैं। कपूरथला से हेनत (सनी ठेकेदार), अटारी से प्रदीप सिंह लाडा, राजा सांसी से राजबीर सिंह, अमृतसर वेस्ट से एडवोकेट रमन कुमार, फरीदकोट से गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, कोटकपूरा से मनदीप, लुधियाना वेस्ट से राजू कनोजिया, जीरा से गुरमन सिंह और निहाल सिंह वाला से गुरजंत सिंह गिल को हलका संगठन इंचार्ज अथवा कोआर्डिनेटर नियुक्त किया जाएगा।
- वाराणसी में रिश्ते का कत्ल! देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, इस बात से था नाराज
- सेना का भगवाकरण करना है.. चुनावी मौसम में AI वीडियो और फर्जी लेटर से परेशान संघ, तेजी से वायरल हो रहे मोहन भागवत के फर्जी वीडियो
- 630 एथलीट्स को मिलेगी 20 लाख तक की स्कॉलरशिप, सीएम देंगे सर्टिफिकेट
- फिर हड़ताल पर जा सकते हैं NHM कर्मचारी, मांगें पूरी नहीं होने से हैं आक्रोशित, प्रदेश स्तरीय बैठक में बनाएंगे रणनीति
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
