बठिंडा। लहरा सौंधा में खेत से गन्ना तोड़ने के शक में गोरा सिंह (27) खेत मालिक और उसके बेटे ने एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोरा सिंह (27) के तौर पर हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटे को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक युवक के पिता सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को वह अपने बेटे गोरा सिंह के साथ गांव पैदल जा रहा था।
इसी दौरान गोरा सिंह शौच के लिए सड़क से नीचे खेत की ओर चला गया। तभी खेत मालिक कुलदीप सिंह और उसका बेटा गुरप्रीत सिंह वहां पहुंचे और उसके बेटे पर गन्ना तोड़ने का आरोप लगाते हुए गालियां निकालने लगे। विरोध किया तो दोनों ने मिलकर गोरा सिंह की गन्ने से ही पिटाई शुरू कर दी। लोगों की मदद से वह बेटे को सिविल अस्पताल बठिंडा ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

थाना नथाना एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह व उसके बेटे गुरप्रीत सिंह पर केस दर्ज किया गया है। इनमें आरोपी कुलदीप सिंह को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।
- DGCA ने बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की दी स्वीकृति, सीएम साय ने कहा – छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति
- CG Crime News : महानदी में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, हत्या या आत्महत्या? PM रिपोर्ट से होगा खुलासा
- पीतांबरा पीठ में दलाल साधकों की वजह से बढ़ी पांडा गिरी! मंदिर प्रबंधन-प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, अब खुले में जप नहीं कर पाएंगे साधक
- Rajasthan News: शून्यकाल में विधायकों ने उठाए स्थानीय मुद्दे, सरकार से कार्रवाई की मांग
- MP सड़क हादसाः मंडला में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 6 शिक्षक घायल, 4 की हालत गंभीर

