जालंधर। जालंधर मॉडल टाउन लक्की ओबरॉय मर्डर केस में डीजीपी गौरव यादव घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्हें कई जानकारी दी है। इलाके के सभी कैमरे चैक किए जा रहे है। साथ ही हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट पर भी पुलिस ने अहम बात की है।
डीजीपी ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना को लेकर पुलिस के साथ रिव्यू मीटिंग की गई। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। इस दौरान कुछ दस्तावेज के बारे में पता चला है। इसके साथ ही जोगा फोलड़ीवाल की पोस्ट पर उन्होंने कहा कि जिसने भी पोस्ट की है उसके आईपी ट्रैक करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी है एक एंगल
पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। अभी तक आर्गेनाइज एंगल सामने नहीं आय़ा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस केस में कुछ लीड हासिल हुई है, लेकिन वह अभी इसके बारे में खुलासा नहीं करना चाहते।
- राजनीतिक नियुक्तियों के लिए तारीख पर तारीख का इंतजार होगा खत्म! MP में अगले दिनों में सत्ता-संगठन में होगी ताबड़तोड़ नियुक्तियां
- छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना को मिली रफ्तार, ₹7,470 करोड़ का बजट अनुदान मंजूर
- मौत की ठोकरः ट्रैक्टर और इनोवा के बीच जोरदार भिड़ंत, 1 किशोर की उखड़ी सांसें, 5 लड़ रहे जिंदगी की जंग
- SC की दो टूक जनता ने नकारा तो कोर्ट क्यों आए, सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत किशोर को लगाई फटकार, चुनाव रद्द याचिका खारिज
- फ्लाइट से आई महिला पैसेंजर के लगेज में मिले चार ड्रोन, पुलिस जुटी जांच में

