चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि कांग्रेस के कुछ सांसदों के पिछले आचरण को देखते हुए उनके द्वारा किसी भी अनुचित व्यवहार की आशंकाओं को असंभव कहकर खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पद की मर्यादा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी प्रधानमंत्री की सुरक्षा।
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद की मर्यादा को खतरे की आशंका को सही बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेता अपनी संकीर्ण राजनीति के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बेंच पर वही नेता बैठे हैं जिन्होंने फिरोजपुर दौरे के समय प्रधानमंत्री की सुरक्षा को जोखिम में डाल दिया था और ये लोग कांग्रेस हाईकमान की कृपा पाने के लिए आज भी किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

वे आज संसद को ठप करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने से रोकना किसी व्यक्ति का अपमान नहीं, यह प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की मर्यादा पर सोची-समझी चोट है। जब तर्क विफल हो जाते हैं, तो संस्थाओं को निशाना बनाया जाता है। मुजफ्फर वारसी के शब्दों में औरों के खयालात की लेते हैं तलाशी और अपने गरेबान में झांका नहीं जाता।
- पटना में 2 लाख के जाली नोटों के साथ इटली रिटर्न मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
- अब मौज नहीं, सजा मिलेगीः लाखों रुपए के गहने के साथ धराए 2 शातिर, दोनों कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
- Rajasthan News: डिजिटल अरेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, 80 लाख की ठगी में 10 लाख का जबरन समझौता, राजस्थान DGP तलब!
- Rajasthan News: अशोक गहलोत की मंत्रियों को दो-टूक, बेटों को सरकार से दूर रखो, वरना ले डूबेंगे
- MP में संगठित अपराधों पर होगा बड़ा एक्शन: लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्सर की धमकियां की जांच करेगी STF, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी

