Punjab News : चंडीगढ़. चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय में गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व पर एससी मोर्चा के आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने नशे और गैंगस्टरवाद की ओर बढ़ते युवाओं को लेकर भगवंत सरकार पर निशाना साधा है.

इसे भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने लिया बड़ा प्रशासनिक फैसला, 2 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सस्पेंड
प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास जी की वाणी केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन ही नहीं, बल्कि एक आदर्श समाज की रचना का रास्ता भी दिखाती है. पंजाब के हालात खासकर कानून-व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को देखते हुए, गुरु रविदास जी की वाणी में सबसे उपयुक्त शब्द ‘बेगमपुरा’ है.
शर्मा ने कहा कि जब सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाले पंजाब की मौजूदा स्थिति को देखते हैं, वहां आए दिन कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं, युवाओं का रुझान नशे और गैंगस्टरवाद की ओर बढ़ रहा है और आम आदमी असुरक्षा के माहौल में जी रहा है तो गुरु रविदास जी के पवित्र वचन याद आते हैं.
उन्होंने कहा कि गुरु जी ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां न कोई डर हो और न कोई वसूली. आज पंजाब में व्यापारी फिरौती से डरे हैं और माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. गुरु जी के वचन ‘ना तसवीस खिराज न माल ॥ खौफ न खता न तरस जवाल .’ आज भी हमें रास्ता दिखाते हैं. अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब ‘बेगमपुरा’ नहीं, बल्कि डर और असुरक्षा का केंद्र बन गया है.
इन खबरों को भी पढ़ें
लकी ओबेरॉय हत्याकांड : अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बठिंडा : 400 अज्ञात किसानों को लेकर मामला दर्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले


