अमृतसर. अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है जिसके अनुसार एक पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला युवक पकड़ाया है. यह पंजाब के पाकिस्तान का रहने वाला है. पुलिस ने युवक को शक के आधार पर नजर पर रखा था उसकी संदेही हरकतों को देखते हुए उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवक के पास से कई पाकिस्तानी लोगों के नम्बर मिले हैं जिसके लगातार संपर्क में वह था.युवक की पहचान हरपाल सिंह के रूप में की गई है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हरपाल सिंह पिछले करीब एक साल से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था. इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों को गोपनीय जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर निगरानी बढ़ाई गई और कार्रवाई की गई. नाकेबंदी के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया.

मोबाइल और सीडी जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक सीडी मिली है जिसे पुलिस ने जप्त किया है. प्रारंभिक जांच में मोबाइल फोन से कुछ पाकिस्तानी नंबर मिलने का दावा किया गया है, जिससे सीमा पार संपर्क होने की आशंका जताई जा रही है. जप्त सामान को जांच के लिए भेजा गया है.आरोपी अमृतसर जिले की तहसील अजनाला के सीमावर्ती क्षेत्र का निवासी है. सीमा से सटे इलाके में रहने के कारण उसकी गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी. पूछताछ के दौरान यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि सूचनाएं किन माध्यमों से साझा की गईं और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं. फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.सुरक्षा एजेंसियां पूरे प्रकरण को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानते हुए तथ्यों की गहन पड़ताल कर रही हैं.
- Today’s Top News : रायपुर में IPL 2026 के होंगे दो मुकाबले, पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ी की टक्कर से 2 की मौत, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 अप्रैल से महीनेभर के लिए रहेगा बंद, IPS रतन लाल डांगी निलंबित… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- जनता को लाइन के सिवा कुछ नहीं मिला…भाजपा पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर दिया बड़ा बयान
- नीतीश के मुरीद हुए रवि शंकर प्रसाद, बोले- मुख्यमंत्री की अगुवाई में पूरी तरह बदल गया है बिहार
- पेट्रोल-डीजल की भ्रामक खबरे फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, राजधानी में SOP लागू; सोशल मीडिया पर 24×7 पैनी नजर
- पर्दाफाश : चीन से पहुंचती थी हवाला की रकम, ठगों ने अमेरिकियों से लूटे 50 करोड़
