नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह (Kamakhya Narayan Singh) के निर्देशन में बन रही फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) में तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाई जाएगी. इन तीनों एक्ट्रेस उल्का गुप्ता (Ulka Gupta), अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) और ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) की जिंदगी उस वक्त अंधेरे में उतरने लगती है, जब वे तीन मुस्लिम युवकों के साथ रिश्ते में आती हैं. वहीं, अब हाल ही में फिल्म का गाना ‘ओ माई री’ (O Maayi Ri) रिलीज किया गया है.

बता दें कि भावुक गाना ‘ओ माई री’ (O Maayi Ri) मां और बच्चे के अटूट रिश्ते को समर्पित है. इस गाने को सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने अपनी आवाज दी है. तो वहीं मन्नन शाह की सोलफुल कंपोजिशन और बोल मनोज मुंतशिर के हैं. फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) को नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह (Kamakhya Narayan Singh) ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशिन ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) का डायरेक्शन सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) ने किया था और इसके निर्माता विपुल शाह (Vipul Shah) थे. वहीं, इस बार फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह (Kamakhya Narayan Singh) ने किया है और इसके प्रोड्यूसर विपुल शाह (Vipul Shah) हैं. ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


