बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं का नंबर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिस दीपू दास की कट्टरपंथियों की भीड़ ने लिंचिंग करते हुए हत्या कर दी थी और फिर उसकी लाश को भरे चौराहे पर फूंक दिया था. उसके परिवार पर यूनुस सरकार को 2 महीनों बाद दया आ गई है. सरकार की तरफ से दीपू की फैमिली को 38 लाख रुपए का लॉलीपॉप देने का ऐलान किया गया है. इस ऐलान में बीवी-बच्चों को मदद देने से लेकर घर बनवाने तक की व्यवस्था की गई है. बांग्लादेश के शिक्षा सलाहकार ने कहा कि सरकार की ओर से परिवार को दी जा रही मदद किसी की जान की भरपाई तो नहीं कर सकती है, लेकिन सरकार इसके लिए न्याय को जरूर सुनिश्चित करेगी.
इन सबके बीच यूनुस सरकार पीड़ितों को आर्थिक मदद का लॉलीपॉप देकर किसी तरह अपनी इज्जत बचा रही है. 18 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश के मैयमनसिंह जिले में दीपू चंद्र दास नाम के एक युवक की भीड़ ने बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस दाग को धोने के लिए बांग्लादेश सरकार ने दीपू दास के परिवार को 38 लाख रुपए का लालच दिया है.
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पिछले साल मयमनसिंह जिले में कट्टरवादी भीड़ के हमले में मारे गए हिंदू अल्पसंख्यक दीपू चंद्र दास के परिवार को 38 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. अंतरिम सरकार ने दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के दो महीने बीत जाने के बाद बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव से सिर्फ दो दिन पहले उसके परिवार को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है.
- दीपू दास अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. ऐसे में सरकार ने उनके परिवार को पक्का घर बनाने और आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है. यह मदद ताराकांदा उपजिला प्रशासन की निगरानी में दी जाएगी.
- परिवार के लिए घर बनाने के लिए 25 लाख टका (लगभग 19.25 लाख रुपये) की राशि दी जाएगी.
- इसके अलावा, दीपू दास के पिता को 10 लाख टका (लगभग 7.7 लाख रुपये)
- उनकी पत्नी को 10 लाख टका (लगभग 7.7 लाख रुपये)
- उनके बच्चे के भविष्य के लिए 5 लाख टका (लगभग 3.85 लाख रुपये) की एफडीआर की जाएगी.
बांग्लादेश के शिक्षा सलाहकार डॉ. सीआर अबरार ने मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को कहा कि दीपू चंद्र दास की हत्या एक जघन्य अपराध है. जिसके लिए समाज में कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से परिवार को दी जा रही मदद किसी की जान की भरपाई तो नहीं कर सकती है, लेकिन सरकार इसके लिए न्याय को जरूर सुनिश्चित करेगी.
इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को कानून के तहत सजा दी जाएगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


