समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गैंगवार और आपसी रंजिश के चलते भारी बवाल हो गया। अनुमंडल रोड पर स्थित इंडियन बैंक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पप्पू पासवान (45) को घेर लिया। कहासुनी के बाद बदमाशों ने पप्पू पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
बचाव में आई महिला भी घायल
पप्पू को सीने, पीठ और पैर में कुल चार गोलियां लगीं। उन्हें बचाने दौड़ी रेखा देवी (55) पर भी बदमाशों ने गोली चला दी, जो उनके हाथ में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पप्पू ने हिम्मत दिखाते हुए एक हमलावर, सन्नी पासवान को पकड़ लिया।
भीड़ का फूटा गुस्सा, आरोपी की मौत
गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने भाग रहे बदमाश सन्नी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सन्नी को भीड़ से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुरानी रंजिश का मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि पप्पू और सन्नी के बीच पुरानी दुश्मनी थी। तीन साल पहले भी पप्पू पर जानलेवा हमला हुआ था। फिलहाल, पप्पू पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया गया है। डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि फरार दो अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


