बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है. रहमान के सलाहकार सैयद मोअज़्ज़म हुसैन अलाला ने बीएनपी को चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर कहा, बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है. जमात-ए-इस्लामी को भी अच्छी संख्या में सीटें मिली हैं. शपथ ग्रहण समारोह संभवतः 14 फरवरी को होगा.” इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को मिली बंपर जीत को लेकर तारिक रहमान को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, चुनाव में मिली ये जीत आप पर जनता के भरोसे को दिखाती है. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी BNP को इस जीत पर बधाई दी है.
खरगे ने तारिक रहमान को दी बधाई
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को मिली जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर खरगे ने लिखा, कांग्रेस की तरफ से, मैं तारिक रहमान और बीएनपी को बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनाव जीतने पर बधाई देता हूं.”
ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को दी बधाई
बांग्लादेश चुनाव में मिली जीत को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी है. उन्होंने कहा, बांग्लादेश के सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई. आप सभी को रमजान मुबारक. इस शानदार जीत के लिए मेरे तारिक-भाई, उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को मेरी बधाई. दुआ है आप सभी स्वस्थ और खुशहाल रहें. कामना है बांग्लादेश के साथ हमारे संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण बने रहें.”
भारत विरोधी मौलाना ममूनल हक की हार
भारत के खिलाफ जगर उगलने वाले मौलाना ममूनल हक को करारी हार का सामना करना पड़ा. ढ़ाका 13 सीट से बांग्लादेश खिलाफत मजलिस का प्रत्याशी ममूनल हख अपना चुनाव हार गया. यहां से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के बॉबी हजाज चुनाव जीते हैं.
बीएनपी की जीत भारत के लिए अच्छा संकेत
बांग्लादेश चुनाव में जमात-ए-इस्लामी की हार और बीएनपी की जीत भारत के लिए अच्छी खबर है. जमात ए इस्लामी को पाकिस्तान का पक्षधर माना जाता है. जमात ए इस्लामी ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आज़ादी का विरोध किया था. वहीं, बीएनपी भारत के साथ संबंधों को बेहतर कर आगे बढ़ा सकती है.
चुनाव के नतीजों से जमात नाखुश
बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजों पर जमात-ए-इस्लामी ने सवाल खड़े करते हुए असंतोष जताया है. पार्टी की ओर से फेसबुक पेज पर प्रतिक्रिया जारी की गई. बयान में कहा, “प्रिय देशवासियों, इतने सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल में बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए हम आप सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. हालांकि, हम चुनाव परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं.” जमात ने मतदान के लिए वोटर्स का आभार जताया.
बांग्लादेश चुनाव में 59.44 फीसदी हुई वोटिंग
ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक फरवरी को हुए 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में 59.44 प्रतिशत वोटिंग हुई. इलेक्शन कमीशन की ओर से यह जानकारी दी गई. मतदान की गिनती पूरी होने के बाद ही अंतिम मतदान प्रतिशत की पुष्टि की गई.
चुनाव के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
बांग्लादेश में चुनाव के एक दिन बाद भी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, राजधानी के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात है और पूरे शहर में नियमित गश्त जारी है. शुक्रवार (13 फरवरी ) को ढाका के कई इलाकों में भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखी गई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


