देहरादून. उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज 14 फरवरी को होने जा रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे. बैठक में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा देहरादून पहुंच चुके हैं. सीएम धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

जानकारी के मुताबिक कोर ग्रुप की ये अहम बैठक जॉलीग्रांट स्थित होटल पदमिनी में होगी. जो कि 1 बजे शुरू होगी. जिसमें मुख्यमंत्री समेत कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में विधायकों के परफॉर्मेंस पर भी चर्चा हो सकती है. बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रेसवार्ता कर जानकारी भी साझा करेंगे.

इसे भी पढ़ें : आपराधिक घटनाओं को लेकर CM धामी ने अपनाया सख्त रुख, कहा- अपराध की रोकथाम के लिए केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि…

बैठक में पार्टी के संगठन महामंत्री समेत तीन अन्य प्रदेश महामंत्री, 5 लोक सभा और 3 राज्य सभा मिलाकर आठों सांसद भी शामिल होंगे. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्रियों को इस बैठक में नहीं बुलाया गया है. केवल रमेश पोखरियाल निशंक इस बैठक में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा सतपाल महराज और धन सिंह रावत को छोड़कर अन्य कैबिनेट मंत्रियों को भी इस बैठक से दूर रखा गया है. इस तरह से इस बैठक में चुनकर केवल 17 लागों को शामिल किया गया है.