खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने के मामले में अमेरिका की एक कोर्ट ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की सजा सुनाई है। गुप्ता ने मैनहैटन के फेडरल कोर्ट में सुपारी देकर हत्या, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश के आरोपों में अपराध स्वीकार कर लिया है। इन मामलों में उसे 24 साल की सजा हो सकती है, जिसका औपचारिक ऐलान 29 मई को किया जाएगा।
अभियोजन पक्ष ने कहा- साजिश में भारतीय अधिकारी भी शामिल
अभियोजन पक्ष ने गुप्ता पर आरोप लगाया कि उसने एक भारतीय अधिकारी के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की साजिश रची। रिपोर्ट के मुताबिक, गुप्ता ने भारत और दूसरी जगहों पर अन्य के साथ मिलकर काम किया, जिसमें विकास यादव भी शामिल था। यादव के कहने पर गुप्ता ने एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जो पन्नू की हत्या के लिए एक हिटमैन को सौदा करने में मदद के लिए अमेरिकी एजेंसी के साथ काम करने वाला एक सूत्र था।
मामले में भारत के बारे में क्या-क्या कहा गया है?
गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट में एक भारतीय सरकारी अधिकारी विकास यादव का जिक्र है, जिसने गुप्ता को पन्नू की हत्या की योजना बनाने की जिम्मेदारी दी। चार्जशीट के मुताबिक, “साल 2023 में गुप्ता ने भारत और अन्य जगहों पर कुछ लोगों के साथ मिलकर, जिनमें विकास यादव भी शामिल हैं, जो उस समय भारत सरकार के कर्मचारी थे, पन्नू की हत्या की साजिश रची। यादव भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में कार्यरत थे, जहां खुफिया एजेंसी R&W काम करती है।”
कौन है विकास यादव?
यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के प्राणपुरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत थे। अमेरिका ने कहा है कि यादव भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में कार्यरत थे, जो भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय का एक हिस्सा है और RAW से जुड़े हुए थे। FBI के मुताबिक, यादव ने गुप्ता को साजिश में शामिल किया और पन्नू के बारे में जानकारी दी। इसके बाद गुप्ता ने एक शूटर से संपर्क किया।
चेक गणराज्य में गिरफ्तार हुए थे गुप्ता
गुप्ता को 30 जून, 2024 को चेक गणराज्य के प्राग एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। वह भारत से प्राग गए थे। पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर चेक गणराज्य में गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका और चेक गणराज्य के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत 17 जून को गुप्ता को अमेरिका को सौंपा गया। इसके बाद गुप्ता के खिलाफ मुकदमा चल रहा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


